शीरमाल रेसिपी (Sheermal Recipe)

जानिए कैसे बनाएं शीरमाल
Advertisement

शीरमाल रेसिपी: शीरमाल एक लोकप्रिय नान है जो उत्तर प्रदेश में काफी प्रसिद्ध है। खाने में इसका स्वाद हल्का मीठा होता है। इसे ईद और रमजान जैसे खास मौकों पर बनाया जाता है। शीरमाल चिकन कोरमा व अन्य नॉनवेज रेसिपी के साथ खाने बहुत ही सवाद लगता है। आप चाहे तो हमारी इस रेसिपी को फोलो करके इस लाजवाब नान को आसानी से घर पर भी बना सकते हैं।

शीरमाल बनाने के लिए सामग्री: केसर का स्वाद शीरमाल को खास बनाता है। केसर के अलावा इसे बनाने के लिए मैदा, घी, चीनी और दूध की जरूरत होती है।

  • कुल समय5 घंटे 05 मिनट
  • तैयारी का समय4 घंटे 30 मिनट
  • पकने का समय 35 मिनट
  • कितने लोगों के लिए6
  • मीडियम

शीरमाल की सामग्री

  • 3 कप मैदा
  • 1 कप दूध
  • 2 टेबल स्पून दूध (एक्ट्रा)
  • 1 टी स्पून चीनी
  • 3/4 कप घी
  • स्वादानुसार नमक
  • (कुछ रेशे) केसर

शीरमाल बनाने की वि​धि

1.
केसर को दो बड़े चम्मच में आधे घंटे के लिए भिगो दें, इसके बाद इसे मिक्स करें ताकि यह पूरी तरह घुल जाए।
2.
मैदे में नमक, चीनी और पिघला हुआ घी डालकर अच्छे से मिला लें।
3.
इसमें घी डालकर अच्छे से मिलाने के बाद एक बार में थोड़ा दूध डालें, नरम डो तैयार करेंं।
4.
इसे 2 घंटे ​के लिए ढककर एक तरफ रख दें। इसे दोबारा गूंथे और फिर 2 घंटे के लिए रख दें।
5.
अब आटे को 6 इंच बड़ी गोलाई और 1/4 मोटाई में बेल और इसमें काटे की मदद से छेद कर लें।
6.
इसे तवे पर पहले तेज आंच पर पकाएं फिर धीमी आंच पर, दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें।
7.
इस मिल्क सल्यूशन लगाएं, थोड़ा और पकाएं। फिर इसे घी लगाकर सर्व करें।
Similar Recipes
Language