Advertisement

साउथ इंडियन लेमन पिकल रेसिपी (South indian lemon pickle Recipe)

जानिए कैसे बनाएं साउथ इंडियन लेमन पिकल
Advertisement

साउथ इंडियन लेमन पिकल रेसिपी : खाने के साथ अचार न हो, तो अधुरा सा लगता है। अचार का अचारी स्वाद ही खाने में जान डाल देता है। हर अचार का अपना ही स्वाद है वैसे ही आप साउथ इंडियन लेमन पिकल भी ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना बेहद ही आसान है इसलिए आप इसे घर पर भी बना सकते हैं।

साउथ इंडियन लेमन पिकल बनाने के लिए सामग्री : भारतीय घरों में खाने के साथ अचार परोसा जाता है। अचार की इस रेसिपी में नींबू मुख्य सामग्री है। इसके अलावा इसमें डाले जाने वाले मसाले जैसे मेथीदाना, हींग, लाल मिर्च, हल्दी, नमक और तेल अचार को और भी स्वादिष्ट बनाते हैं।

साउथ इंडियन लेमन पिकल को कैसे सर्व करें : दाल चावल के साथ अगर लेमन पिकल मिल जाए तो उसका स्वाद ही बढ़ जाता है। आप परांठे के साथ भी इसे अचार को खा सकते हैं।

  • कुल समय 30 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 20 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

साउथ इंडियन लेमन पिकल की सामग्री

  • (छुले हुए और कटे हुए) 2 kg नींबू
  • 250 ग्राम नमक
  • 100 ग्राम लाल मिर्च पाउडर
  • 50 ग्राम मेथी दाना
  • 15 ग्राम हींग
  • 2 टेबल स्पून हल्दी पाउडर
  • 1 कप तिल का तेल

साउथ इंडियन लेमन पिकल बनाने की वि​धि

1.
एक पैन में 60 ग्राम तेल गर्म करें। फिर इसमें नींबू डालकर 10 मिनट के लिए पकाएं। याद रहे आपको यह हल्की आंच पर पकाना है।
2.
इसके बाद इसमें नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर 10 मिनट पकाएं। पका लेने के बाद इसमें मेथी दाना, हींग, हल्दी और बाकी बचा तेल डालें।
3.
एक बार उबाल लें। मिक्सचर को 10 मिनट के लिए हल्की आंच पर रखकर छोड़ दें।
4.
इसके बाद इसे आंच से उतारें। मिक्सचर को ठंडा करें। ठंडा कर लेने के बाद इसे टाइट डब्बे में भरकर रखें।
5.
10-15 दिन के लिए इसे रखें। आपका आचार तैयार है।
Similar Recipes
Language