स्टफ्ड वेजिटेबल ब्रेड रेसिपी (Stuffed vegetable bread Recipe)

जानिए कैसे बनाएं स्टफ्ड वेजिटेबल ब्रेड
Advertisement

स्टफ्ड वेजिटेबल ब्रेड रेसिपी : स्टफ्ड वेजिटेबल ब्रेड एक मजेदार स्नैक्स है जिसे क्रंची सब्जियों को भरकर तैयार किया जाता है। यह बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खूब पसंद आएगा। ​इसे आप बच्चों के टिफिन के लिए बना सकते हैं। इसके अलावा इस बेहतरीन स्नैक्स को पिकनिक पर भी बनाकर ले जाया जा सकता है।

  • कुल समय1 घंटा
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय 45 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

स्टफ्ड वेजिटेबल ब्रेड की सामग्री

  • ब्रेड बनाने में लगने वाली सामग्रीः
  • 2 कप आटा या मैदा
  • 1/2 कप हल्का गर्म पानी
  • 2 टी स्पून जैतून का तेल
  • 1/2 टी स्पून नमक
  • 1/2 चीनी
  • भरावन सामग्रीः
  • 3 टुकड़े चीज के पीस
  • 1 टमाटर, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1/2 प्याज , बारीक कटा हुआ
  • 1 शिमला मिर्च, बारीक कटा हुआ
  • 1/2 टी स्पून लहसुन
  • 1/2 टी स्पून तुलसी
  • 5-6 ऑलिव
  • 1 अंडा (सिर्फ सफेद भाग), फेंटा हुआ
  • तिल

स्टफ्ड वेजिटेबल ब्रेड बनाने की वि​धि

1.
एक बाउल में पानी और खमीर मिलाकर एक मिनट के लिए रखकर छोड़ दें।
2.
इसके बाद इसमें चीनी, नमक, मैदा या आटा और जैतून का तेल मिलाकर अच्छी तरह गूंथ लें।
3.
अगर पानी की और जरूरत पड़े तो आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
4.
गूंथ लेने के बाद इसे 1-1 ½ घंटे के लिए ढक कर रख दें।
5.
जब गूंथा हुआ आटा दो गुना हो जाए तो इसे पीजा के बेस जितना मोटा गोल बेल लें।
6.
भरावन के लिए सबसे पहले चीज रखें। इसके बाद शिमला मिर्च, प्याज और टमाटर डालें। फिर तुलसी, लहसुन और ऑलिव को बीच में डालकर बंद कर लें।
7.
इसके बाद इसके ऊपर फैंटा हुआ अंडा डालकर तिल डालें।
8.
तेल लगी बेकिंग ट्रे को ओवन में 180 डिगरी पर 25-30 मिनट के लिए बेक होने को रख दें। जब तक ब्रेड हल्के भूरे रंग की न हो जाए।
9.
सर्व करें।

रेसिपी नोट

स्टफ्ड वेजिटेबल ब्रेड बनाते वक्त आप चाहे तो इसमें मटर भी डाल सकते हैं।

Similar Recipes
Language