Story ProgressBack to home
सूजी का हल्वा, सुलतानपूरी स्टाइल रेसिपी (Sultanpur Style Suji Ka Halwa Recipe)
- NDTV Food
- Recipe in English
- Review

जानिए कैसे बनाएं सूजी का हल्वा, सुलतानपूरी स्टाइल
सूजी का हल्वा, सुलतानपूरी स्टाइल रेसिपी: अपने घर आए मेहमानों के लिए अगर आपने पहले से कोई स्वीट डिश नहीं बनाकर रखी है, तो हम आपको बता दें कि आप चुटकियों में उनके लिए कुछ मीठा बना सकते हैं, वो है सूजी का हल्वा। इस हल्वे को आप कभी भी बनाकर खा सकते हैं।
सूजी का हल्वा, सुलतानपूरी स्टाइल बनाने के लिए सामग्री: सर्दी के मौसम में गर्मागर्म हल्वा खाने का भी अलग मजा है और इस हल्वे को आप कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए घी, सूजी, चीनी और सूखे नारियल की जरूरत होती है।
- कुल समय 50 मिनट
- तैयारी का समय 15 मिनट
- पकने का समय 35 मिनट
- कितने लोगों के लिए7
- आसान

सूजी का हल्वा, सुलतानपूरी स्टाइल की सामग्री
- 3-4 कप घी
- 1 kg सूजी
- 1 किलोग्राम चीनी
- 1 कप (सूखा हुआ) नारियल
- 1 कप बादाम
- 1 कप काजू
- 1 कप किशमिश
- 4 लीटर पानी
सूजी का हल्वा, सुलतानपूरी स्टाइल बनाने की विधि
HideShow Media1.
सबसे पहले 1 कढ़ाही में घी डालकर गर्म कर लें।
2.
इसके बाद उसमें सूजी मिलाएं।
3.
सूजी का रंग भूरा होने तक उसे चलाते रहे।
4.
जब सूजी भुन जाएं तब इसमें नारियल, चीनी, किशमिश, बादाम, काजू और पानी मिलाएं।
5.
इसे तब तक चलाते रहे जब तक मिक्सचर गाड़ा न हो जाए।
6.
आपका हल्वा तैयार है।