Advertisement
Story ProgressBack to home

ठंडाई बर्फी रेसिपी (Thandai barfi Recipe)

ठंडाई बर्फी
जानिए कैसे बनाएं ठंडाई बर्फी

ठंडाई बर्फी रेसिपी: होली के मौके के लिए यह एक परफेक्ट डिजर्ट है। बर्फी एक बहुत ही स्वादिष्ट इंडियन डिजर्ट है, लेकिन ठंडाई से बनी इस बर्फी को आप होली पार्टी पर बना सकते हैं। इसमें पिस्ता, केसर और ठंडाई सिरप डालकर इसे तैयार किया जाता है, इस स्वादिष्ट बर्फी को आप अपने पार्टी मेन्यू में शामिल कर सकते हैं।

  • कुल समय 50 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय 35 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

ठंडाई बर्फी की सामग्री

  • 1.5 लीटर दूध
  • 150 ग्राम चीनी
  • 50 ग्राम पिस्ता
  • 0.2 केसर
  • 50 ml (मिली.) ठंडाई सिरप

ठंडाई बर्फी बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक पैन में फुल क्रीम दूध लें, इसमें चीनी डालकर उबालना शुरू कर दें।
2.
इसे धीमी आंच पर चलाते रहें ताकि यह तली में लगे नहीं।
3.
इसे तब तक चलाएं जब तक कि यह गाढ़ा मावे जैसा न हो जाए।
4.
इसमें ठंडाई सिरप, कटे हुए पिस्ते और केसर डालें।
5.
बर्फी के मिश्रण को ग्रीस वाली एल्यूमिनियम ट्रे में फैलाएं।
6.
बर्फी को केसर से गार्निश करें।
7.
इसे 1 इंच चकौर पीस में काट लें और इसे ठंडा सर्व करें।
Advertisement
Language
Dark / Light mode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com