ठंडाई मूज रेसिपी (Thandai Mousse Recipe)
जानिए कैसे बनाएं ठंडाई मूज
Advertisement
ठंडाई मूज रेसिपी: रेसिपी में ठंडाई का मेकओवर किया गया है। इसमें आपको केसर ठंडाई सिरप, विप्ड क्रीम का बढ़िया स्वाद मिलेगा। इस होली आप भी ट्राई करें ठंडाई मूज की इस बेहतरीन रेसिपी को।
- कुल समय3 घंटे 15 मिनट
- तैयारी का समय 15 मिनट
- पकने का समय3 घंटे
- कितने लोगों के लिए2
- आसान
ठंडाई मूज की सामग्री
- 50 ml (मिली.) ठंडाई सिरप
- 8 gms अगर अगर
- 150 ml (मिली.) दूध
- 30 gms कैस्टर शुगर
- केसर
- 150 gms विप्ड क्रीम
ठंडाई मूज बनाने की विधि
1.
एकप पैन में दूध चीनी औैर ठंडाई सिरप डालकर अच्छी तरह मिक्स करके मीडियम आंच पर 4 से 5 मिनट के लिए पकाएं।
2.
इसमें अगर अगर डालकर उबाल आने दें लगातार चलाते रहें।
3.
इसे आंच से उतार लें और छलनी से इस मिश्रण को छान लें।
4.
मिश्रण को ठंडा होने दें और इसके बाद इसमें विप्ड क्रीम मिलाएं।