तुलसी अजवाइन का माही टिक्का रेसिपी (Tulsi ajwain ka mahi tikka Recipe)

जानिए कैसे बनाएं तुलसी अजवाइन का माही टिक्का
Advertisement

तुलसी अजवाइन का माही टिक्का रेसिपी: यह मुंह में पानी ला देने वाली फिश टिक्का रेसिपी है, तुलसी अजवाइन का माही टिक्का एक आसान स्टार्टर रेसिपी है, जिसे आप साधारण सामग्री से बनाया जाता है। आप इस ऐपटाइजर को डिनर पार्टी के लिए बना सकते हैं। इस स्वादिष्ट टिक्का को मसाले, हरी मिर्च, बैजल पेस्ट और अजवाइल से तैयार करके गोल्डन बेक किया जाता है। इन पर नींबू का रस छिड़क कर पुदीने की चटनी के साथ सर्व ​कर सकते हैं।

  • कुल समय2 घंटे 10 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा 55 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

तुलसी अजवाइन का माही टिक्का की सामग्री

  • 600 ग्राम सोल फिश
  • 100 ग्राम बैज़ल पेस्ट
  • 15 ग्राम अजवाइन
  • 100 ग्राम अदरक और लहसुन पेस्ट
  • 50 ग्राम हरी मिर्च का पेस्ट
  • 40 ग्राम गरम मसाला पाउडर
  • 10 ग्राम इलाइची पाउडर
  • 200 ग्राम हंग कर्ड
  • 50 ग्राम डेयरी क्रीम
  • स्वादानुसार नमक
  • 50 ml (मिली.) सरसों का तेल
  • 10 ग्राम कसूरी मेथी
  • 10 नींबू का रस

तुलसी अजवाइन का माही टिक्का बनाने की वि​धि

1.
फिश को साफ करके धो लें। टिक्का पीस में काट लें। नमक, अदरक, लहसुन और नींबू का रस डालकर इसे 30 मिनट के लिए एक तरफ रख दें।
2.
हंग कर्ड में सभी मसाले मिलाकर अच्छे से मिला लें।
3.
इसमें मछली डालें और एक घंटा मैरीनेट होने दें।
4.
सीख में टुकड़ों को लगाकर तंदूर में 4-5 इंच आंच से दूर इन्हें ग्रिल करें। इन्हें बीच-बीच में पलटते रहें। 7 से 10 मिनट तक इन्हें पकाएं।
5.
इन पर तेल लगाएं और 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। दोबारा इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।
6.
इन्हें तंदूर से निकालें और इस पर नींबू का रस छिड़कें।
7.
गर्मागर्म टिक्का को हरी चटनी के साथ सर्व करें।
Similar Recipes
Language