Advertisement
Story ProgressBack to home

वेजिटेबल लज़ानिया रेसिपी (Vegetable lasagne Recipe)

वेजिटेबल लज़ानिया
जानिए कैसे बनाएं वेजिटेबल लज़ानिया

वेजिटेबल लज़ानिया रेसिपी : रेस्टोरेंट में तो आपने कई बार लज़ानिया खाया होगा। कई तरह के फ्लेवर से बना लज़ानिया की रेसिपी काफी आसान है। इसे आप घर पर भी बना सकते हैं। लज़ानिया की लेयर के साथ टोमैटो कैच्चप, व्हाइट सॉस और सब्जियों की भी लेयर लगाई जाती है। ऊपर से क्रीम डालकर बेक किया जाता है।

वेजिटेबल लज़ानिया बनाने के लिए सामग्री : वेजिटेबल लज़ानिया में ढेर सारी सब्जियां डाली जाती हैं। इन सब्जियों में टमाटर सॉस और व्हाइट सॉस मिलाई जाती है। लज़ानिया को बेक करने से पहले सब्जियों और चीज़ एक के ऊपर एक पांच लेयर लगाई जाती है और उसके बाद इसे बेक किया जाता है।

  • कुल समय1 घंटा 15 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

वेजिटेबल लज़ानिया की सामग्री

  • 350 फेहरेनहाइट-180 सैल्सियस ओवन टैंपरेचर
  • 500 ग्राम पकी हुई सब्जियां
  • 2 कप टमाटर प्यूरी
  • 1 टेबल स्पून लहसुन का पेस्ट
  • स्वादानुसार नमक और चीनी
  • 1 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टेबल स्पून ऑरिगानो और बेज़िल
  • 2 टेबल स्पून जैतून का तेल
  • 1 कप मक्खन
  • 1 कप मैदा
  • 3 कप दूध
  • लज़ानिया शीट
  • 1 कप मोज़ारिला या चेद्दार चीज़, कद्दूकस
  • आठ इंच का चकोर ओव प्रूफ डिश (तेल लगी)

वेजिटेबल लज़ानिया बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
जैतून के तेल को गर्म करके उसमें लहसुन भून लें। फिर उसमें टमाटर की प्यूरी, नमक, चीनी, लाल मिर्च पाउडर, ऑरिगानो और बेज़िल डालकर कुछ मिनट के लिए हल्की आंच करके छोड़ दें।
2.
अब मक्खन गर्म करें। मैदा डालकर हल्का भूरा रंग होने तक भूनें। फिर इसमें दूध डालकर हल्की आंच पर एक बार उबाल लें। लज़ानिया तैयार करें।
3.
सभी सब्जियों को मिलाकर उसमें 1 ½ कप टमाटर सॉस और दो कप व्हाइट सॉस डालें।
4.
डिश के बेस पर सबसे पहले टमाटर प्यूरी डालें। फिर लज़ानिया स्ट्रिप रखें। ऊपर से सब्जियों की पतली लेयर लगाएं। उसके ऊपर चीज़ डालें। ऐसे ही एक के ऊपर एक पांच लेयर बनाएं।
5.
सबसे ऊपर वाली लेयर पर व्हाइट सॉस और टमाटर सॉस डालें। चीज़ डालकर गर्म किए ओवन में इसे बेक करने के लिए रख दें। करीब 25 से 30 मिनट तक बेक करें। सर्व करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode