Advertisement

वेजिटेबल मंचूरियन रेसिपी (Vegetable manchurian Recipe)

जानिए कैसे बनाएं वेजिटेबल मंचूरियन
Advertisement

वेजिटेबल मंचूरियन रेसिपी: इसे ताजी सब्जियों से मिलाकर बनाया जाता है और इसमें हल्की ग्रेवी होती है। इसे आप फ्राइड राइस या फिर हक्का नूडल्स के साथ सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय1 घंटा
  • तैयारी का समय 20 मिनट
  • पकने का समय 40 मिनट
  • कितने लोगों के लिए6
  • मीडियम

वेजिटेबल मंचूरियन की सामग्री

  • 500 gms मिक्स वेजिटेबल (बारीक कटी या कददूकस)
  • 2 अंडा (हल्का फेंटा हुआ)
  • 1 कप मैदा
  • 1 टी स्पून लहसुन पेस्ट
  • 1 टी स्पून अदरक पेस्ट
  • पानी
  • 2 टेबल स्पून तेल
  • 1 टी स्पून लहसुन, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 कप प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 बड़ा शिमला मिर्च
  • सॉस के लिए:
  • 3 टेबल स्पून कॉर्नफलोर
  • 2 टेबल स्पून सिरका
  • नमक
  • 2 टी स्पून सोय सॉस
  • 1 कप टोमैटो प्यूरी
  • 2 टेबल स्पून सेलेरी, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 टी स्पून अजिनोमोटो (वैकल्पिक)
  • 2 कप पानी

वेजिटेबल मंचूरियन बनाने की वि​धि

1.
सब्जियों के साथ अंडा, मैदा, लहसुन और अदरक पेस्ट में पानी मिलाकर एक गाढ़ा बैटर बना लें। इसे 5 से 10 मिनट के लिए एक तरफ रख दें।
2.
तेल गर्म करें और बैटर से बॉल्स बनाकर इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। इन्हें तेल से निकालकर एब्जॉबेंट पेपर पर निकाल लें।
3.
2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें और इसमें लहसुन और प्याज को तेज आंच पर स्टर फ्राई करें।
4.
इसमें शिमला मिर्च डालें और कुछ देर पकाएं।
5.
इसमें सॉस मिश्रण डालें और इसे धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक की सॉस गाढ़ी और टांसपेरेंट न हो जाए।
6.
इसमें फ्राइड बॉल्स डालें थोड़ा सा चलाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
Similar Recipes
Language