Advertisement
Story ProgressBack to home

वेजिटेबल सीख कबाब रेसिपी (Vegetable seekh kebab Recipe)

वेजिटेबल सीख कबाब
जानिए कैसे बनाएं वेजिटेबल सीख कबाब

वेजिटेबल सीख कबाब रेसिपी: सब्जियों, बादाम और अंजीर से बने वेजिटेबल सीख कबाब सभी के फेवरेट होते हैं। यह स्वादिष्ट वेजिटेबल कबाब आप ऐपटाइजर के रूप में डिनर पार्टी में सर्व कर सकते हैं। इसे आप पुदीने की चटर्नी के साथ सर्व करें। इसे एक बार खाने के बाद आपके गेस्ट इन्हें दोबारा खाना चाहेंगे।

  • कुल समय1 घंटा 10 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

वेजिटेबल सीख कबाब की सामग्री

  • 1 टेबल स्पून घी
  • 1 टी स्पून जीरा
  • 1 1/2 टेबल स्पून लहसुन, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 टेबल स्पून अदरक, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 2 बड़ा गाजर, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 कप बीन्स, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1/2 कप आलू, कद्दूकस
  • 1/2 टी स्पून काली मिर्च
  • 5-6 बादाम (क्रशड)
  • 1/2 कप खोया
  • एक मुट्ठी पनीर , कद्दूकस
  • 2 अंजीर, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 कप बेसन
  • जरूरत के मुताबिक नमक

वेजिटेबल सीख कबाब बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक पैन में देसी घी डालें।
2.
इसमें जीरा, लहसुन, अदरक डालें और इसे गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
3.
इसमें गाजर, बीन्स, आलू, कालीमिर्च और नमक डालें।
4.
इसे कुछ देर पकाएं। इसके बाद इसमें बादाम, खोया, चीज़ और अंजीर डालें।
5.
अब इसमें भुना हुआ बेसन डालकर एक मिश्रण तैयार कर लें।
6.
इस मिश्रण को अब सीख पर लगाकर तंदूर में लगाएं और इन्हें रोस्ट होने दें।
7.
जब यह पूरी तरह पक जाएं तो टोमैटो कैचअप और पुदीने की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
Advertisement
Language
Dark / Light mode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com