वेजिटेरियन नरगिस कोफ्ता रेसिपी/ कोफ्ता रेसिपी : वेजिटेरियन नरगिस कोफ्ता एक मुगलई डिश है जिसमें खुशबूदार फ्लेवर और ढेर सारे मसालों का स्वाद आता है। पनीर से बनी यह एक बेहतरीन रेसिपी है जिसे खास मौकों और डिनर पार्टी पर बनाया जाता है। कोफ्ते हमेशा से मुगलई खाने का हिस्सा रहे हैं और इन्हें खासतौर पर नॉन-वेजिटेरियन वर्जन के लिए जाना जाता है। वेजिटेरियन नरगिस कोफ्ता रेसिपी को बड़े स्तर पर पसंद किया जाता है। हम भी आज आपको वेजिटेरियन नरगिस कोफ्ता की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे डिनर पार्टी में ऐपेटाइज़र या पर अपनी फेवरेट करी के साथ मेन कोर्स के रूप मे भी सर्व कर सकते हैं।
नरगिस कोफ्ता बनाने के लिए सामग्री: पनीर और आलू को मिलाकर गोल्डन नरम कोफ्ते तैयार किए जाते हैं। इसके बाद इन पनीर बॉल्स को बेसन लगाकर फ्राइ किया जाता है। आप इसे चटनी या करी में डिप करके भी सर्व कर सकते हैं।
वेजिटेरियन नरगिस कोफ्ता की सामग्री
250 ग्राम पनीर
1 ब्रेड स्लाइस
1 टी स्पून नमक
1/8 टी स्पून कालीमिर्च
हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ
1/4 कप (आलू मैश)
1/4 टी स्पून हल्दी पाउडर
स्वादानुसार नींबू का रस
कोफ्ते पर डस्ट करने के लिए बेसन
डीप फ्राई करने के लिए तेल
वेजिटेरियन नरगिस कोफ्ता बनाने की विधि
1.पनीर और ब्रेड को एक साथ ब्लेंड कर लें, ब्लेंडर में या किसी कटोरी में। इसमें 1/2 टी स्पून नमक और काली मिर्च डालें।
2.हरी मिर्च, आलू, हल्दी और नींबू का रस मिलाकर एक साथ मिला लें और दो बॉल्स की तरह बना लें।
3.पनीर को दो हिस्सों में बांट लें। इसे गोलाकार में पतला कर लें और किनारों से थोड़ा पतला रहे।
4.एक आलू की तैयार बॉल को पनीर के बीच में रखें, इसके किनारों को एक साथ जोड़ते हुए पूरी तरह बंद कर लें।
5.इन्हें गोलाकार में शेप दें और इसके बाद अंडे को इस पर हल्का सा लगाए।
6.इस पर बेसन छिड़के. एक पैन में तेल गर्म करें और इन्हें डीप फ्राई, दोनों तरफ से ब्राउन होने दें।
7.इन्हें लम्बाई में काट कर सर्व करें।
Key Ingredients: पनीर, ब्रेड स्लाइस, नमक, कालीमिर्च, हरी मिर्च, (आलू मैश), हल्दी पाउडर , नींबू का रस, बेसन , तेल