Advertisement
Story ProgressBack to home

वेजिटेरियन सीख कबाब रेसिपी (Vegetarian seekh kebabs Recipe)

वेजिटेरियन सीख कबाब
जानिए कैसे बनाएं वेजिटेरियन सीख कबाब

वेजिटेरियन सीख कबाब रेसिपी: यह एक बहुत ही बढ़िया पार्टी स्नैक है जिसे मेथी, पालक, दाल और आलू के साथ आपको मसालों का स्वाद मिलता है। इन ग्रिल्ड कबाब हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। इन्हें बनाना बहुत ही आसान है और आप सिर्फ 40 मिनट में इन मजेदार कबाब को बना सकते हैं।

  • कुल समय 50 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 40 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

वेजिटेरियन सीख कबाब की सामग्री

  • 200 gms मेथी, प्यूरी
  • 200 ग्राम पालक, प्यूरी
  • 1/2 कप चना दाल उबली हुई
  • 1/2 कप उबले हुए आलू
  • 2 टी स्पून हरी मिर्च
  • 2 टी स्पून अदरक, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 2 टी स्पून लहसुन
  • 1-1/2 टी स्पून नमक
  • 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • तेल

वेजिटेरियन सीख कबाब बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
मेथी और पालक की प्यूरी को मिलाकर पकाएं ताकि इसका एक्ट्रा पानी सूख जाए और यह डो की तरह गाढ़ी हो जाएं। इसे पूरी तरह ठंडा होने दें।
2.
इसमें चना दाल, मैश आलू, नमक और लाल मिर्च पाउडर डाले। यह डो की तरह गाढ़ा होना चाहिए।
3.
स्क्यूर में लगाकर ट्यूब की शेप दें और ब्रुश की मदद से हल्का सा तेल लगाएं और इसे ग्रिल करें।
4.
नोट: अगर मिश्रण थोड़ा सा नरम लगे तो उसे बांधने के लिए आप इसमें मैदा या बेसन डाल सकते हैं।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode