Advertisement
Story ProgressBack to home

ज़ुखीनी क्रीम चीज़ रोल्स रेसिपी (Zucchini and cream cheese rolls Recipe)

ज़ुखीनी क्रीम चीज़ रोल्स
जानिए कैसे बनाएं ज़ुखीनी क्रीम चीज़ रोल्स

जुकीनी और क्रीम चीज़ रोल्स रेसिपी: जुकीनी और क्रीम चीज़ रोल्स खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होते हैं। यह बच्चों को भी खूब पसंद आएंगे। जुकीनी और क्रीम चीज़ रोल्स एक बहुत ही बढ़िया ऐपेटाइज़र हैं जिसे आप सिर्फ 40 मिनट में तैयार कर सकते हैं।

जुकीनी और क्रीम चीज़ रोल्स बनाने के लिए सामग्री: ज़ुखीनी के पीस के बीच में ताज़ा गाजर, सेलरी, क्रीम और चीज़ भरकर तैयार किया जाता है। साथ ही इसमें पड़ने वाली हर्ब इसके स्वाद को और भी बढ़ा देते हैं। इसे बनाने के लिए हरी और पीली जुकीनी का इस्तेमाल किया जाता है।

  • कुल समय 45 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 40 मिनट
  • कितने लोगों के लिए3
  • मीडियम

ज़ुखीनी क्रीम चीज़ रोल्स की सामग्री

  • 1 मीडियम हरी ज़ुखीनी (लंबाई में कटी हुई)
  • पीली ज़ुखीनी (लंबाई में कटी हुई)
  • 1 कप क्रीम चीज़
  • एक्सट्रा वर्जिन जैतून का तेल (ग्रिल करने के लिए)
  • स्वादानुसार काली मिर्च
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 टी स्पून सेलरी , बारीक कटा हुआ
  • 1 मीडियम गाजर , बारीक कटा हुआ
  • 4-5 बैज़ल पत्तियां
  • पार्स्ली पत्तियां (गार्निशिंग के लिए)

ज़ुखीनी क्रीम चीज़ रोल्स बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक नॉन-स्टिक ग्रिल करने वाले पैन में जैतून का तेल डालकर गर्म कर लें। उसमें ज़ुखीनी के पीस रखें।
2.
ऊपर से नमक और काली मिर्च छिड़कें।
3.
ज़ुखीनी के मुलायम होने तक ग्रिल करें।
4.
अब क्रीम चीज़, सेलरी, गाजर, नमक और काली मिर्च को मिक्स करें।
5.
फिर उसमें कटी हुई बैज़ल की पत्तियां मिलाएं।
6.
ग्रिल किए हुए ज़ुखीनी के पीस एक प्लेट में रखें।
7.
क्रीम चीज़ मिक्सचर को एक किनारे पर रखकर ज़ुखीनी को रोल करें।
8.
हर रोल पर पार्स्ली से गार्निश करके सर्व करें।
Advertisement
Language
Dark / Light mode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com