Advertisement

अजवायन और कलौंजी की निमकी रेसिपी (Ajwain and kalonji nimki Recipe)

जानिए कैसे बनाएं अजवायन और कलौंजी की निमकीNDTV Food
Advertisement

कलौंजी और अजवायन के फ्लेवर के साथ तैयार किया गया यह कुरकुरा स्नैक्स बहुत ही स्वादिष्ट है जो शाम की चाय के स्वाद को और भी बढ़ा देगा।

  • कुल समय 30 मिनट
  • तैयारी का समय 20 मिनट
  • पकने का समय 10 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

अजवायन और कलौंजी की निमकी की सामग्री

  • 1 कप आटा
  • 1 कप मैदा
  • 1 टी स्पून बेकिंग पाउडर
  • 1 टी स्पून नमक
  • 2 टेबल स्पून अजवायन
  • 2 टेबल स्पून कलौंजी
  • 3 टेबल स्पून घी
  • 1 कप पानी

अजवायन और कलौंजी की निमकी बनाने की वि​धि

1.
एक बाउल में आटा लें। इसमें मैदा, घी और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।
2.
इसमें नमक, अजवायन और कलौंजी भी डालें।
3.
इन सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं।
4.
थोड़ा से घी डालें और मिलाएं।
5.
पानी डालकर आटा गूंथ लें।
6.
अब इस आटे को बेलकर रोटी बना लें।
7.
इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
8.
अब इन टुकड़ों को तेल में डीप फ्राई करें।
9.
अजवायन और कलौंजी की निमकी को आप एयर टाइट कंटेनर में रख सकते हैं।

अजवायन और कलौंजी की निमकी के लिए वीडियो देखें:

रेसिपी नोट

अजवाइन और कलौंजी की निमकी को आप हरी चटनी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

Similar Recipes
Language