Advertisement

बादाम और क्रेनबेरी पोहा रेसिपी (Almond and cranberry poha Recipe)

जानिए कैसे बनाएं बादाम और क्रेनबेरी पोहा
Advertisement

बादाम और क्रेनबेरी पोहा रेसिपी/पोहा रेसिपी: पोहा सुबह के नाश्ते के लिए एक बहुत ही बढ़िया आॅप्शन है। लेकिन यह जो पोहा रेसिपी है हेल्दी होने के साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर है जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। बादाम और क्रेनबेरी के फ्लेवर से फुल यह पोहा काफी दिलचस्प है। इस रेसिपी की खास बात यह कि जीरो के कोलेस्ट्रॉल होने के साथ प्रोटीन और कैल्शियम वैल्यू काफी मात्रा में है।

  • कुल समय 35 मिनट
  • तैयारी का समय 20 मिनट
  • पकने का समय 15 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

बादाम और क्रेनबेरी पोहा की सामग्री

  • 200 gms बादाम फ्लेक्स
  • 450 ग्राम प्याज
  • 200 ग्राम पोहा
  • 100 ग्राम क्रेनबेरी
  • 15 ग्राम नमक
  • 20 ml (मिली.) तेल
  • 15 ग्राम कढ़ीपत्ता
  • 5 ग्राम हरी मिर्च
  • 100 ग्राम ताजा नारियल

बादाम और क्रेनबेरी पोहा बनाने की वि​धि

1.
पोहे को ठंडे पानी में भिगोएं, छान लें और एक तरफ रख दें। 3/4 बादाम फ्लेक्स को पानी में भिगो दें और बाकी बचे बादाम को भून लें।
2.
ए​क पैन में तेल लें, इसमें सरसों के दाने, कढ़ीपत्ता, कटी हुई हरी मिर्च डालकर भूनें।
3.
अब इसमें भिगा हुआ पोहा और बादाम डाले, इसके बाद सी​जनिंग डालें।
4.
इसमें क्रेनबेरी डालें, इसके बाद कटा हुआ हरा धनिया और कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें।
5.
पोहे में अब भूनें हुए बादाम डालें।
6.
हरे धनिए से गार्निंश करके सर्व करें।

रेसिपी नोट

अन्य इजी ब्रेकफास्ट रेसिपीज के लिए इस पर क्लिक करें।

Similar Recipes
Language