Advertisement
Story ProgressBack to home

आंवला मुरब्बा रेसिपी (Amla murabaa Recipe)

आंवला मुरब्बा
जानिए कैसे बनाएं आंवला मुरब्बा

आंवला मुरब्बा रेसिपी : आंवले बहुत ही फायदेमंद होता है, यह विटामिन सी का अच्छा स्रोत है। आंवले को आप कई तरह से खा सकते हैं लेकिन आज हम आपको बताएंगे आंवले का मुरब्बा कैसे बनाया जाता है। आंवला काफी खट्टा होता मगर इसका मुरब्बा खट्टा-मीठा होता है। आंवले को चाश्नी में इलायची का स्वाद देकर पकाया जाता है। अचार की जगह आप इन्हें खाने के साथ खाना पसंद कर सकते हैं।

आंवला मुरब्बा बनाने के लिए सामग्री : आंवला मुरब्बा बनाने में बेहद ही आसान है। रासायनिक चूने को पानी में मिलाकर आंवला को उसमें पूरी रात भिगोकर रखा जाता है और उसके बाद इसे चीनी की चाशनी में पकाया जाता है।

  • कुल समय1 घंटा 10 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा
  • कितने लोगों के लिए6
  • मीडियम

आंवला मुरब्बा की सामग्री

  • 1 kg आंवला
  • 2 टी स्पून रासायनिक चूना
  • 1 ½ kg चीनी
  • 6 कप पानी
  • 1 टेबल स्पून नींबू का रस

आंवला मुरब्बा बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
आंवला में फोर्क से छेद कर लें। एक नींबू को पानी में घोल लें और आंवला को सारी रात के लिए उसमें भिगो दें।
2.
अच्छे से धोए। एक बार दोबारा धोए।
3.
अच्छी से तरह से पानी से धो लें।
4.
निचोड़ लें और बचा हुआ नींबू का रस निचुड़ने दें।
5.
पानी उबालें और इसमें आंवला डालें।
6.
इन्हें नरम होने तक पकाएं।
7.
पानी निकालकर इन्हें एक तरफ रख दें।
8.
अब चीनी, नींबू का रस और छह कप पानी मिलाएं। चाशनी के रूप में तैयार कर लें।
9.
ध्यान रहे, आपका मिक्सचर एक तार छोड़ने जैसा हो।
10.
इसमें आंवला डालें, उबाल आने दें और धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट पकने दें।
11.
ठंडा होने के बाद इसे टाइट डब्बे में भर कर रखें।
12.
आप इसमें इलायची या अपनी पसंदीदा स्वाद देने वाली सामग्री भी डाल सकते हैं।

रेसिपी नोट

आप चाहे तो सर्दियों के मौसम में आंवले का मुरब्बा या फिर अचार भी बना कर सकते हैं।

5
Advertisement
Language
Dark / Light mode