चिकन काठी रोल रेसिपी (Chicken kathi roll Recipe)

जानिए कैसे बनाएं चिकन काठी रोल
Advertisement

चिकन काठी रोल रेसिपी: काठी रोल्स बहुत ही जल्द एक स्ट्रीट फूड के रूप में लोकप्रिय है। जगह-जगह स्टॉल्स पर आपको कई तरह के स्वादिष्ट रोल खाने को मिल जाते हैं। एक काठी रोल को लंच या डिनर में खा लें तो आपको काफी लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी। यह एक बहुत ही आसान रेसिपी है जिसे आप चाहे तो घर पर ट्राई कर सकते हैं। इसे आप अपने घर आए दोस्तों के साथ डिनर में भी खा सकते हैं। चिकन काठी रोल बहुत ही टेस्टी होता है, इसे बनाने के लिए चिकन टिकका और मसालों से तैयार किया जाता है। चिकन काठी रोल को पुदीने की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

चिकन काठी रोल बनाने के लिए सामग्री : एग कोटिड गेंहू की रोटी, मसालेदार चिकन टिक्का और सब्जियों की जरूरत होती है। इसे पुदीने की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। यह एक पर्फेक्ट स्टार्टर और साइड डिश है।

  • कुल समय1 घंटा
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय 45 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

चिकन काठी रोल की सामग्री

  • 2 होल व्हीट ब्रेड
  • 2 अंडे का सफेद भाग
  • 2 टी स्पून हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 3 टी स्पून तेल
  • गार्निशिंग के लिए प्याज और बैल पैपर, कटा हुआ
  • फीलिंग के लिए:
  • 150 ग्राम चिकन टिक्का
  • ( वैकल्पिक) कॉटेज चीज़
  • 2 टेबल स्पून प्याज़, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 2 टी स्पून हरा धनिया
  • 2 टेबल स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1/4 कप टमाटर
  • एक चुटकी हल्दी पाउडर
  • स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च
  • 1 हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ
  • शैलो फ्राई करने के ​लिए तेल

चिकन काठी रोल बनाने की वि​धि

क्रेप बनाने के लिए:

1.
अंडे के सफेद भाग को हरे धनिए में मिला लें।
2.
एक नॉनस्टिक पैन में तेल गर्म कर लें। अब हर फुल्के को तैयार किए गए मिश्रण में डिप करके पैन पर डालें और दोनों तरफ से उसका रंग बदलने के बाद एक तरफ रख दें।

टिक्का मिश्रण तैयार करने के लिए:

1.
तैयार किए गए चिकन टिक्का को स्ट्रिप्स में रखें।
2.
एक पैन में तेल गर्म करें और इसमें प्याज, अदरक लहसुन का पेस्ट, टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और हरी मिर्च डालें।
3.
अब इसमें चिकन टिक्का स्ट्रिप्स, स्लाइसड प्याज और पैपर डालें।
4.
इसे थोड़ा सा पकाने के बाद इसमें हरा धनिया डालें।
5.
टिक्का मिश्रण को दो आटे के फुल्कों को बीच में बराबर मात्रा में रखकर रोल कर दें।
6.
पुदीने की चटनी और सलाद के साथ सर्व करना।

रेसिपी नोट

चिकन से बनी अन्य रेसिपीज़ के लिए पर क्लिक करें।

Similar Recipes
Language