एग रोल रेसिपी (Egg roll Recipe)

एग रोल रेसिपी: अंडा ज्यादातर लोगों के ब्रेकफास्ट का हिस्सा होता है। अंडे से हम एग भुर्जी, एग करी या एग फ्राइड राइस न जाने कितने तरह के व्यंजन तैयार कर सकते हैं। इसी से तैयार होता है एग रोल जो आज बच्चे हो या बड़े सभी का फेवरेट बन चुका है। एग रोल झटपट तैयार होने वाला एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। भारत के कई अन्य शहरों में इसे अलग-अलग तरह से बनाया जाता है। सर्दियों के मौसम में एग रोल खाने का अपना अलग ही मजा है।
एग रोल बनाने के लिए सामग्री: एग रोल की फीलिंग में सब्जी या मीट किसी भी चीज को लाया जा सकता है लेकिन इस एग रोल रेसिपी में फीलिंग के लिए दही और प्याज का इस्तेमाल किया गया है। अंत में इसे हरा धनिया डालकर गार्निश किया गया है।
एग रोल को कैसे सर्व करें: इसे आप हरी चटनी या कैचअप के साथ भी खा सकते हैं।
- कुल समय 20 मिनट
- तैयारी का समय 05 मिनट
- पकने का समय 15 मिनट
- कितने लोगों के लिए4
- आसान

एग रोल की सामग्री
- 4 (हल्के फेंटे हुए) अंडे
- 4 टी स्पून दूध
- 4 टी स्पून मक्खन
- 1 कप हंग कर्ड
- 1 टी स्पून नमक
- 1 टी स्पून हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ
- 2 टेबल स्पून प्याज
- 2 बड़े चम्मच (गार्निशिंग के लिए) हरा धनिया
- नमक और कालीमिर्च
एग रोल बनाने की विधि
HideShow Mediaचार रोल्स बना लें:
Key Ingredients: अंडे , दूध, मक्खन, हंग कर्ड, नमक, हरी मिर्च, प्याज, हरा धनिया, नमक और कालीमिर्च
रेसिपी नोट
अगर आपको भी अंडा खूब पसंद है तो आप हमारी अन्य रेसिपीज़ देख सकते हैं।