Advertisement
Story ProgressBack to home

हनी कॉलीफ्लावर रेसिपी (Honey cauliflower Recipe)

हनी कॉलीफ्लावर
जानिए कैसे बनाएं हनी कॉलीफ्लावर

हनी कॉलीफ्लावर रेसिपी: गोभी की सब्जी खाने में बहुत ही स्वाद लगती है, इसकी सब्जी जितनी स्वाद लगती है उतने ही इससे स्वादिष्ट स्नैक भी तैयार कर सकते हैं। तंदूरी गोभी, गोभी 65 की ही तरह आप गोभी से हनी कॉलीफ्लावर बना सकते हैं जिसे आप टी टाइम खा सकते हैं। इतना ही घर आने वाले मेहमानों को कुछ नया बनाकर खिला सकते हैं।

हनी कॉलीफ्लावर बनाने के लिए सामग्री: अरारोट, सिज़निंग और अंडे के क्रीमी बैटर में फूलगोभी को भिगोकर आप डीप फ्राई कर सकते हैं। इसके साथ खट्टी सॉस सर्व कर सकते हैं। हनी कॉलीफ्लावर बड़ों को ही नहीं बच्चों को भी पसंद आएगी। हनी कॉलीफ्लावर को 35 मिनट में बनाकर सर्व किया जा सकता है।

  • कुल समय 35 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

हनी कॉलीफ्लावर की सामग्री

  • 1/2 kg फूलगोभी, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1/2 टी स्पून अरारोट
  • स्वादानुसार नमक
  • स्वादानुसार काली मिर्च
  • 1 अंडा
  • पानी
  • (डीप फ्राई करने के लिए) तेल
  • 1 टेबल स्पून सफेद तिल, रोस्टेड
  • सॉस तैयार करने के लिएः
  • 1/4 कप मक्खन, पिघला हुआ
  • 1/2 कप शहद
  • 1 टेबल स्पून नींबू का रस

हनी कॉलीफ्लावर बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
अरारोट, नमक, काली मिर्च, अंडा और पानी को एक साथ मिला लें। बैटर के रूप में तैयार कर लें।
2.
एक कढ़ाही में तेल गर्म कर लें। फूलगोभी को तैयार किए बैटर में भिगोकर तेल में डालकर फ्राई कर लें। पकौड़े के रूप में इन्हें तैयार करने के बाद तेल से निकाल लें।
3.
अब शहद, मक्खन और नींबू के रस को एक साथ मिलाएं।
4.
सर्व करने से थोड़ी देर पहले ही फ्राई की गोभी को सॉस में मिक्स करें।
5.
तेज़ आंच पर गर्म करें। तेल छिड़क कर सर्व करें।

रेसिपी नोट

अगर आपको गोभी पसंद है और आप इससे बनने वाली अन्य रेसिपीज़ देखना चाहते हैं तो इन्हें देखें।

5
Advertisement
Language
Dark / Light mode