कलाकंद रेसिपी (Kalakand Recipe)

जानिए कैसे बनाएं कलाकंद
Advertisement

कलाकंद रेसिपी: कलाकंद उत्तर भारत की लोकप्रिय मिठाई है, गुलाब जल और इलायची का फ्लेवर डालकर आप इसे घर पर भी इस राजस्थानी मिठाई को बना सकते हैं। इसे आप नवरात्रि के अलावा दिवाली या अन्य किसी अवसर भी बना सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है और त्योहार के मौके पर परिवार और दोस्तों के साथ इस स्वादिष्ट मिठाई का मजा ले सकते हैं।

कलाकंद बनाने के लिए सामग्री: कलाकंद कई तरह से बनाया जा सकता है। मगर पारम्परिक रूप से कलाकंद दूध से ही तैयार किया जाता है। कुछ लोग इसे कन्डेंस्ड मिल्क या मिल्क पाउडर से भी बना सकते हैं। इस रेसिपी में कलाकंद बनाने के लिए दूध चीनी, चीज का इस्तेमाल किया गया है।

  • कुल समय 35 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए10
  • आसान

कलाकंद की सामग्री

  • 250 ml (मिली.) दूध
  • 250 ग्राम चीज़
  • 120 ग्राम चीनी पाउडर
  • 1 टी स्पून गुलाब जल
  • आधा चम्मच (कुटी हुई) हरी इलायची
  • (कटे हुए और हल्का भुने हुए) बादाम

कलाकंद बनाने की वि​धि

1.
सबसे पहले दूध और चीज को पकाएं। इसके बाद इसमें चीनी मिलाएं, मिक्सचर के गाड़ा हो जाने तक इसे पकाते रहे।
2.
इसके बाद इसमें चीनी मिलाएं, मिक्सचर के गाड़ा हो जाने तक इसे पकाते रहे।
3.
पक जाने के बाद इसमें गुलाब जल और इलायची पाउडर डालें और अच्छे से मिक्स करें।
4.
1 ट्रे में मिक्सचर को डालकर सेट होने के लिए रख दें। गार्निशिंग के लिए बादाम का इस्तेमाल करें।
Similar Recipes
Language