केसरी जलेबी रेसिपी (Kesari-jalebi Recipe)

जानिए कैसे बनाएं केसरी जलेबी
Advertisement

केसरी जलेबी रेसिपी : जलेबी एक ऐसी मिठाई है जो भारत में काफी मशहूर है। सर्दियों के मौसम में खाने के बाद अगर गर्मागर्म जलेबी मिल जाए तो बस मजा ही आ जाता है। जलेबी केसरी या पीले रंग की एक पारंपरिक मिठाई है जिसे दशहरा, दिवाली या अन्य खास अवसरों पर भारतीय घरों में बनाया जाता है। यह खाने में कुरकुरी होती है जिसकी वजह से सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी चाव से खाते हैं। अगर आप ​भी इस त्योहार के सीजन में घर पर जलेबी बनाना चाहते हैं तो हमारी यह रेसिपी आपके काम आ सकती है।

केसरी जलेबी बनाने के लिए सामग्री: मैदे और दही को मिलाकर एक घोल तैयार किया जाता है इसमें खमीर उठने के बाद ही इससे जलेबी बनाई जाती है। जलेबी को फ्राई करने के बाद चाशनी में डिबोया जाता है। केसरी जलेबी के अलावा पनीर जलेबी और रबड़ी जलेबी भी खूब चाव से खाई जाती हैं।

  • कुल समय1 घंटा 10 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा
  • कितने लोगों के लिए20
  • मीडियम

केसरी जलेबी की सामग्री

  • 1/2 कप मैदा
  • 1/4 कप दही
  • (फ्राई करने के लिए) तेल या घी
  • जिसके बीच में छेद हुआ हो कपड़ा
  • 1 कप चीनी
  • 1 कप पानी
  • 1/2 टी स्पून केसर

केसरी जलेबी बनाने की वि​धि

1.
सबसे पहले मैदे और दही को एक साथ मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें।
2.
अगर ज़रूरत पड़े, तो आप इसमें पानी भी डाल सकते हैं।
3.
करीब छह से सात घंटे के लिए इसमें खमीर उठने को रख दें।
4.
जब बैटर गुदागुदा हो जाए और ऊपर छाग दिखने लगे, तो चाशनी तैयार करें।
5.
पानी, चीनी और केसर को मिलाकर हल्की आंच पर चाश्नी बनाएं।
6.
तेज़ आंच पर छोड़े समय के लिए चाश्नी को गाढ़ा करें।
7.
जब चाश्नी तार छोड़ने लगे, तो इसे आंच से उतार कर हल्का ठंडा कर लें।
8.
लें। एक गहरा पैन लें। उसमें तेल या घी डालकर गर्म कर लें।
9.
बैग में तैयार किया बैटर डालें। जितना छोटा छेद होगा, उतनी ही पतली जलेबी बनाएंगी।
10.
अब बैटर को गर्म तेल में डालें। मीडियम आंच पर पकाएं। पलटें।
11.
जब जलेबी दोनों तरफ से हल्के भूरे रंग की हो जाएं, तो इन्हें निकाल लें। चाश्नी में डालें।
12.
करीब एक मिनट तक इन्हें चाश्नी में भिगा रहने दें। निकाल कर सर्व करें।

Nutritional Value

  • 0.41gProtien
  • 7.63gFats
  • 14.30gCarbs
  • 125.93 KcalCalories
  • 4.43MgCalcium

रेसिपी नोट

जलेबी का बैटर बहुत ज्यादा पतला या बहुत ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए।
 

Similar Recipes
Language