किमची रेसिपी (Kimchi Recipe)

जानिए कैसे बनाएं किमची
Advertisement

किमची रेसिपी : पत्तागोभी को लहसुन, अदरक, सोया सॉस, सिरका और चिली फ्लेक्स में भिगोकर रखा जाता है। जो एक प्रकार का कोरियन सलाद रेसिपी भी होती है। यह आम सलाद से थोड़ा अलग है और अगर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो इसे बना सकते हैं।

किमची बनाने के लिए सामग्री: पत्तागोभी को काट कर उसमें ऊपर से नमक डालकर मिलाया जाता है। करीब तीन से चार घंटे के लिए इसे साइड में रखने के बाद इसका पानी निचोड़ कर इसमें मसाले मिलाएं जाते हैं।

किमची को कैसे सर्व करें: इसे सर्व करते वक्त इसके ऊपर तिल का तेल डाल सकते हैं।

  • कुल समय2 घंटे 20 मिनट
  • तैयारी का समय 20 मिनट
  • पकने का समय2 घंटे
  • कितने लोगों के लिए6
  • मीडियम

किमची की सामग्री

  • 1 kg पत्तागोभी
  • 1 टेबल स्पून नमक
  • 2 टेबल स्पून हरा प्याज़, बारीक कटा हुआ
  • 1 टेबल स्पून लहसुन, बारीक कटा हुआ
  • 1 टेबल स्पून अदरक, बारीक कटा हुआ
  • 1 कप सोया सॉस
  • 1½ टी स्पून चीनी
  • 1 कप सफेद सिरका
  • 1 टेबल स्पून चिली फ्लेक्स
  • तिल का तेल

किमची बनाने की वि​धि

1.
पत्तागोभी को काट कर एक ग्लास के कटोरे में रखें। उसमें ऊपर से नमक डालकर मिला लें।
2.
करीब तीन से चार घंटे के लिए साइड रख दें। फिर इसमें से पानी निचोड़ लें।
3.
तेल के अलावा सभी सामग्री को एक साथ मिला लें। एक टाइट जार में भरें। सील करके करीब 24 घंटे के लिए इसे रखें।
4.
सर्व करते समय उसके ऊपर तिल का तेल डालें। परोसें।

रेसिपी नोट

अगर आप इसके स्वाद में थोड़ा बदलाव लाना चाहते हैं तो इसमें थोड़ी से गाजर भी डाल सकते हैं।

Similar Recipes
Language