Advertisement
Story ProgressBack to home

कोशा मांगशो रेसिपी (Kosha-mangsho Recipe)

कोशा मांगशो
जानिए कैसे बनाएं कोशा मांगशो

कोशा मांगशो रेसिपी : कोशा मांगशो एक बहुत ही प्रसिद्ध बंगाली डिश है जिसमें रसेदार मटन को मसालों का फ्लेवर दिया गया है। इसे धीमी आंच पर पकाया जाता है। अगर आपको नॉनवेज खाना पसंद करते हैं तो बंगाली तरीके से बना यह मटन आपको जरूर पसंद आएगा।

कोशा मांगशो बनाने के लिए सामग्री : इसे बनाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है और इसमें लौंग, दालचीनी पाउहर, भूना जीरा और दही भी डाली जाती है। जिन लोगों को स्पाइसी पसंद है वे लोग इसे खूब चाव से खाते हैं।

कोशा मांगशो को कैसे सर्व करें: इसे आप चाहे तो रोटी या ​फिर परांठें के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय 55 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 45 मिनट
  • कितने लोगों के लिए3
  • मीडियम

कोशा मांगशो की सामग्री

  • 500 ग्राम मटन, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1/4 कप सरसों का तेल
  • 4 टुकड़े लौंग
  • हरी इलायची
  • एक चुटकी दालचीनी
  • 1/2 कप प्याज़
  • 1 टेबल स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टी स्पून हल्दी
  • 1 टी स्पून जीरा, रोस्टेड
  • 500 ग्राम दही
  • 1 1/2 टी स्पून नमक

कोशा मांगशो बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक पैन में तेल को गर्म करके उसमें लौंग, इलायची औप दालचीनी मिलाएं।
2.
इसके बाद प्याज डालकर हल्का भून लें। साथ ही इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डालकर हल्का फ्राई करें।
3.
फिर इसमें मीट डालें और तेल आंच पर थोड़ी देर पकाएं।
4.
इसके बाद आंच को हल्का करके मिक्सचर को तब तक पकाएं, जब तक पैन के चारों ओर से तेल अलग न हो जाए।
5.
इसके अलावा इसमें जीरा, दही और नमक डालें।
6.
थोड़ी देर इसे तेज आंच पर पकाने के बाद हल्की आंच पर पकाएं। पूरी तरह पक जाने के बाद सर्व करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode