Story ProgressBack to home

मैंगो आइसक्रीम रेसिपी (Mango ice cream Recipe)

मैंगो आइसक्रीम
जानिए कैसे बनाएं मैंगो आइसक्रीम

मैंगो आइसक्रीम रेसिपी : गर्मियों का मतलब है आम और आम का मतलब है इससे बनाई जाने वाली टेस्टी डिश। गर्मियों में आम खूब चाव से खाया जाता है लेकिन यह एक ऐसा फल भी जिससे ढेर सारे स्वादिष्ट व्यंजन बनाएं जा सकते हैं। वहीं आज हम आम से घर पर बनाई जाने वाली स्वादिष्ट आइसक्रीम की रेसिपी आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं। जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत पसंद आएगी।

मैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए सामग्री : इसे बनाना काफी आसान है, आम को दूध और क्रीम के साथ ब्लेंड करके जमाकर इसे आइसक्रीम को तैयार किया जाता है। इसे आप कभी भी खा सकते हैं, इतना ही नहीं डिनर पार्टी के बाद आप इसे डिजर्ट के रूप में भी सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय 55 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 45 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

मैंगो आइसक्रीम की सामग्री

  • 1 कप दूध
  • 3 कप क्रीम
  • 1 कप आम , प्यूरी
  • 1 कप आम , टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 टेबल स्पून कस्टर्ड पाउडर
  • 1 टेबल स्पून वनीला
  • 1 कप चीनी

मैंगो आइसक्रीम बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
कस्टर्ड को एक चौथाई कप दूध में मिलाकर एक तरफ रख दें।
2.
बाकी बचे हुए दूध और चीनी को एक साथ गर्म कर लें। चीनी को पूरी तरह घुलने दे और इसमें उबाल आने दें।
3.
जब इसमें उबाल आने लगे तो इसमें कस्टर्ड मिश्रण डालकर दोबारा उबाल आने दें, धीमी आंच पर एक मिनट पकाएं आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।
4.
इसमें मैंगो प्यूरी, टुकड़े, क्रीम और वनीला डालें। इसे अच्छे से मिलाकर टाइट ढक्कन वाले कन्टेनर में डालें।
5.
पूरी तरह सेट होने के लिए फ्रिज में रखें, इसे बाहर निकाले और हैंड बीटर की मदद से फेंटे और वापस फ्रिजर में रख दें।
6.
ढक्कन ​टाइट से बंद किया हुआ होना चाहिए, बर्फ की परत न आने दे। एक बार फिर से फेंटकर वापस फ्रिजर में सेट होने के लिए लगा दें।
7.
वैकल्पिक रूप से आइसक्रीम को आप आइसक्रीम मशीन में जमा सकते हैं।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode