Advertisement
Story ProgressBack to home

मीट लज़ानिया रेसिपी (Meat lasagne Recipe)

मीट लज़ानिया
जानिए कैसे बनाएं मीट लज़ानिया

चीज़ और मीट की लेयर के ऊपर लेयर लगाकर बेक करें और परोसें। नॉनवेज खाने वालों को यह डिश काफी पसंद आएगी। आप चाहे तो डिनर पार्टी के लिए भी इसे बना सकते हैं।

  • कुल समय1 घंटा 05 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

मीट लज़ानिया की सामग्री

  • ओवन का तापमान (180 डिग्री सेल्सियस)
  • 500 ग्राम (पका हुआ) कीमा
  • 2 कप टमाटर प्यूरी
  • 1/2 टी स्पून लहसुन का पेस्ट
  • स्वादानुसार नमक और चीनी
  • 1 टी स्पून लहसुन का पेस्ट
  • 1 टी स्पून ऑरिगैनो और बैज़ल
  • 2 टेबल स्पून जैतून का तेल
  • 60 ग्राम मक्खन
  • 30 ग्राम मैदा
  • 3 कप दूध
  • लज़ानिया शीट
  • 125 ग्राम मोज़रेला और चैडर चीज़, कद्दूकस
  • आठ बाई आठ इंच की ओवन प्रूफ डिश

मीट लज़ानिया बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक पैन में जैतून का तेल डालें और फिर उसमें लहसुन डालकर भून लें।
2.
इसके बाद इसमें टमाटर की प्यूरी, नमक, चीनी, मिर्च पाउडर, ऑरिगैनो और बैज़ल डालकर आंच को कुछ मिनट के लिए हल्का करके छोड़ दें।
3.
एक दूसरे पैन में मक्खन डालें और उसमें आटे को हल्का भूरा रंग होने तक भूनें।
4.
इसके बाद इसमें दूध डालकर मिक्सचर को उबाल लें। आंच को हल्का कर दें।

लज़ानिया तैयार करने के लिएः

1.
मीट, 1 ½ कप टमाटर प्यूरी सॉस और दो कर व्हाइट सॉस को एक साथ मिक्स करें।
2.
पहले डिश पर टमाटर प्यूरी डालें। ऊपर से एक लेयर लज़ानिया स्ट्रिप्स की रखें। फिर एक पतली लेयर मीट के मिक्सचर की रखें और ऊपर से चीज़ को कद्दूकस करके डालें।
3.
ऐसे ही लेयर लगाते रहे, जब तक सामग्री खत्म न हो जाए। आपको लज़ानिया तैयार करने के लिए पांच लेयर तैयार करना ज़रूरी है।
4.
ध्यान रहे, आखिरी लेयर व्हाइट सॉस और टमाटर सॉस की होनी चाहिए। ऊपर से थोड़ा कद्दूकस किया चीज़ डालें और प्रीहीट किए ओवन में 25 से 30 मिनट के लिए बेक कर लें। परोसें।
Advertisement
Language
Dark / Light mode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com