Advertisement

नीर डोसा रेसिपी (Neer dosa Recipe)

जानिए कैसे बनाएं नीर डोसा
Advertisement

नीर डोसा रेसिपी नीर का मतलब पानी होता है। इस पतले और कुरकुरे मिश्रण को बनाने के लिए आपको चावल का बैटर तैयार करना होगा। यह कन्नड़ा के मशहूर डोसा खाने में हल्का होता है। साउथ इंडियन खाना खाने के शौकीन लोगों को इसका स्वाद पसंद आएगा। इसे बनाना आसान है आप चाहे तो इसे बनाकर नाश्ते या लंच में भी खा सकते हैं।

  • कुल समय 35 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

नीर डोसा की सामग्री

  • (दो घंटे तक पानी में भीगे हुए) 1 कप चावल
  • 1/2 कप नारियल, कद्दूकस
  • 1/2 टी स्पून नमक
  • 5 कप पानी
  • 1 टेबल स्पून तेल

नीर डोसा बनाने की वि​धि

1.
सबसे पहले चावल और नारियल को एक साथ मिलाकर पीस लें। पांच कप पानी और नमक मिलाएं।
2.
एक नॉन-स्टिक पैन को गर्म करके मिश्रण डालें। चारों ओर इसे फैला लें।
3.
हल्की आंच कर पैन को आधे मिनट के लिए ढक दें।
4.
जब मिश्रण के किनारे फूलने लगे, तो हल्का तेल डालें। पक जाने के बाद इसे पैन से निकालकर सर्व करें।
Similar Recipes
Language