Advertisement
Story ProgressBack to home

साबूदाना खीर रेसिपी (Sabudana kheer Recipe)

  • साबूदाना खीर
  • साबूदाना खीर
जानिए कैसे बनाएं साबूदाना खीर

साबूदाना खीर रेसिपी : चावल और सेवई की खीर तो सभी खाते हैं, क्यों न अब साबूदाना की खीर चख ली जाए। इसे बनाना बहुत ही आसान है, यह खाने में काफी हल्की होती है। आम दिनों के अलावा साबूदाने की खीर को नवरात्रि में भी खूब खाई जाती है। साबूदाने की खीर बनाना काफी आसान है, इसे आप सिर्फ 30 मिनट में तैयार कर सकते हैं।

साबूदाना खीर बनाने के लिए सामग्री : साबूदाना खीर बनाने में ज्यादा झंझट नहीं है। इसे सिर्फ साबूदाना, दूध, चीनी, इलाइची और केसर से बनाया जाता है। ऐसा नहीं है कि साबूदाना खीर को व्रत के दौरान ही खाया जा सकता है। अगर अचानक आपका कभी मीठा खाने का मन करे तो भी आप इस खीर को बनाकर खा सकते हैं।

  • कुल समय 37 मिनट
  • तैयारी का समय 07 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए8
  • आसान

साबूदाना खीर की सामग्री

  • 1 कप साबूदाना
  • 1 लीटर दूध
  • 1 ½ कप चीनी
  • 4 इलायची
  • केसर

साबूदाना खीर बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
कढ़ीब 15 मिनट के लिए साबूदाना को पानी में भिगोएं।
2.
साथ ही दूध में चीनी और इलायची की फली डालकर उबालें।
3.
इसके बाद उसमें साबूतदाना मिलाएं। थोड़ी देर बाद उसमें 1 कप पानी डालें और तब तक पकाएं जब तक साबूदाना फूल न जाए।।
4.
केसर को ¼ कप गर्म दूध में डालकर कढ़ीब 10 मिनट के लिए रख दें
5.
साथ ही इसमें कलर लाने के लिए हल्का फेटें और बनाए गए साबूतदाना मिक्सचर में डालें। गर्मा-गर्म सर्व करें।

रेसिपी नोट

नवरात्रि में आप चाहे तो साबूदाने की खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं।
खीर पयास्सम का नॉर्थ इंडियन वर्जन है। पयास्सम की रेसिपी जानने के लिए इस पर क्लिक करें। 

Advertisement
Language
Dark / Light mode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com