Advertisement

सूजी ढोकला रेसिपी (Suji dhokla Recipe)

जानिए कैसे बनाएं सूजी ढोकला
Advertisement

सूजी ढोकला रेसिपी : ढोकला एक लोकप्रिय गुजराती स्नैक है जो खाने में बहुत ही हल्का और हेल्दी होता है। आमतौर पर ढोकला बेसन से बनाया जाता है लेकिन आज हम सूजी का ढोकला बनाने के ​रेसिपी बताएंगे। इसे आप ब्रेकफास्ट और शाम की चाय के समय भी खा सकते हैं। इसके अलावा आप पिकनिक पर जा रहे है तो भी इसे बनाकर ले जा सकते हैं। साथ ही घर आने वाले मेहमानों को भी सूजी ढोकला सर्व करे सकते हैं।

सूजी ढोकला बनाने के लिए सामग्री: इस स्वादिष्ट व्यंजन को आप बहुत ही कम सामग्री में बना सकते हैं। इसे बनाने ​के लिए आपको सूजी, चीनी, नमक और हरी मिर्च के पेस्ट की जरूरत होती है। इसे स्टीम से तैयार किया जाता है।

सूजी ढोकला को कैसे सर्व करें: सूजी ढोकला को आप हरी चटनी और हरी मिर्च के साथ सर्व कर सकते हैंं।

  • कुल समय 40 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए6
  • मीडियम

सूजी ढोकला की सामग्री

  • 1 कप सूजी
  • 1/2 टी स्पून चीनी
  • 1/2 टी स्पून अदरक पेस्ट
  • 1/2 टी स्पून हरी मिर्च पेस्ट
  • 1 टी स्पून नमक
  • 1 टेबल स्पून तेल
  • 1/2 कप खट्टा दही
  • 1/2 कप पानी
  • 1 टी स्पून फ्रूट सॉल्ट या बेकिंग सोडा
  • तड़के के लिए:
  • राई
  • 4-5 कढ़ीपत्ता
  • 2-3 लम्बाई में कटी हुई हरी मिर्च
  • 1 टेबल स्पून तेल
  • हरा धनिया
  • नारियल

सूजी ढोकला बनाने की वि​धि

1.
एक बाउल में सूजी लें, उसमें अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट, चीनी, तेल और दही डालकर फेंटे।
2.
इसे तब तक फेंटे जब तक की स्मूद न हो जाए। पानी डालकर दोबारा अच्छे से मिलाएं।
3.
फ्रूट सॉल्ट डालकर मिलाएं और जल्दी से तेल लगे टिन में डाल दें और स्टीम करें।
4.
20 मिनट के लिए स्टीम करें। स्टीमर से टिन को निकाल कर एक साइड रख दें।
5.
अब एक पैन में तेल गर्म करें, इसमें राई, कढ़ीपत्ता और हरी मिर्च डालें।
6.
इसे हल्का रंग बदलने तक भूनें और इसमें 1/4 कप पानी डालें।
7.
ढोकला को टुकड़ों में काट लें और इस पर तैयार किया गया तड़का डालें।
8.
नारियल और हरा धनिया डालकर गार्निश करें।

रेसिपी नोट

आप चाहे तो इसी तरह माइक्रोवेव में बेसन का ढोकला भी बना सकते हैं।
अगर आप हमारी अन्य ढोकला रेसिपी देखना चाहते हैं इस पर क्लिक करें।

Similar Recipes
Language