Advertisement
Story ProgressBack to home

होल व्हीट केक रेसिपी (Whole wheat cake Recipe)

होल व्हीट केक
जानिए कैसे बनाएं होल व्हीट केक

होल व्हीट केक रेसिपी : यह एक स्वादिष्ट, थोड़ा हेल्दी और सबका पसंदीदा केक है। वैसे भी केक हर किसी का फेवरेट होता है। बर्थडे, सालगिरह या अन्य किसी खास मौके को केक ही स्पेशल बनाता है और यह नट्स से भरपूर होल व्हीट के रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी। इसे बनाना आसान है, तो जब भी मौका मिले इस टेस्टी केक को अपने बच्चों को जरूर बनाकर खिलाएं।

होल व्हीट केक रेसिपी: इस केक में गेंहू के आटे, गुड़ और क्रंची वॉलनट का इस्तेमाल किया जाता है जिसकी वजह से यह केक इतना टेस्टी बनता है।

  • कुल समय1 घंटा 05 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

होल व्हीट केक की सामग्री

  • 350 F- 180 C ओवन तापमान
  • केक 8 इंच गोलाकार टिन
  • 1 कप गेंहू का आटा
  • 1 कप गुड़ की शक्कर
  • 1/2 टी स्पून बेकिंग पाउडर
  • 1/3 कप तेल
  • 2 अंडे
  • 1/2 कप पानी
  • 1/2 टी स्पून बादाम एसेंस
  • 1/2 कप अखरोट, टुकड़ों में कटा हुआ

होल व्हीट केक बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक बाउल में आटा, गुड़, बेकिंग पाउडर, तेल और अंडे डालकर अच्छे से फेंटे।
2.
इसमें पानी और बादाम एसेंस डाले। इसे स्मूद होने तक फेंटे। इसमें अखरोट डालकर मिक्स करें।
3.
अब इस मिश्रण को टिन में डाले और प्रीहीट ओवन में 35 से 40 मिनट के लिए बेक करें। केक में चाकू डालकर चेक करें अगर वो एकदम साफ निकलकर आए तो समझिए केक तैयार है।

रेसिपी नोट

अगर आप एगलेस केक रेसिपीज ट्राई करना चाहते हैं तो इस पर क्लिक करें।

5
Advertisement
Language
Dark / Light mode