Story ProgressBack to home

गलौटी कबाब रेसिपी (Galouti kebab Recipe)

गलौटी कबाब
जानिए कैसे बनाएं गलौटी कबाब

गलौटी कबाब रेसिपी अवधी टेबल से सीधे आपके मुंह में घुल जाने वाले गलौटी कबाब खुशबूदार मसालों में तैयार कर सकते हैं। वैसे यह कबाब लखनऊ में काफी प्रसिद्ध हैं। पार्टियों में अक्सर कबाब सर्व किए जाते हैं अगर आप चाहे तो इस रेसिपी के साथ घर पर होने वाली डिनर पार्टी के दौरान इन्हें बनाकर सर्व कर सकते हैं।

गलौटी कबाब बनाने के लिए सामग्री : गलौटी कबाब ए​क लज़ीज व्यंजन है और इसे बनाने के लिए कीमे और कुछ मसालों की जरूरत होती है। कीमे में मसाले मिलाने के बाद इसकी टिक्की बनाकर फ्राई किया जाता है।

गलौटी कबाब को कैसे सर्व करें : गलौटी कबाब को आप पुदीने की चटनी या फिर उसके ऊपर नींबू डालकर सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय1 घंटा 15 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा
  • कितने लोगों के लिए12
  • कठिन

गलौटी कबाब की सामग्री

  • 1/2 kg कीमा
  • कच्चे मसाले पीसने के लिएः
  • 75-100 ग्राम कच्चा पपीता, टुकड़ों में कटा हुआ
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 टेबल स्पून अदरक, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 टेबल स्पून लहसुन
  • 8 लौंग
  • 2 काली इलायची के बीज़
  • (भुने हुए और कुटे हुए) 2 टी स्पून खसखस के बीज़
  • 4 काली मिर्च के दाने
  • 1/2 टी स्पून दालचीनी पीस
  • (कद्दूकस किया और हल्का भूना हुआ) 2 टेबल स्पून नारियल
  • 2 टुकड़े जावित्रीः
  • 5 हरी इलायची
  • 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 टी स्पून जायफल
  • कबाब बनाने के लिएः
  • (आधा कप घी में फ्राई की हुई) 1 कप प्याज़
  • 1/4 कप हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
  • 1 टेबल स्पून हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ
  • 3 टेबल स्पून बेसन, रोस्टेड
  • 1 अंडा
  • (कबाब फ्राई करने के लिए) घी
  • नींबू का रस

गलौटी कबाब बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
कीमे को सभी पिसी हुई सामग्री में मिलाकर चार से पांच घंटे के लिए साइड रख दें।
2.
अब हरा धनिया, हरी मिर्च, बेसन और अंडा मिलाएं।
3.
इसमें मीट मिलाकर आटे की तरह थोड़ी देर के लिए गूंथे।
4.
गोल-गोल पैटीज़ बना लें। आधे घंटे के लिए फ्रिज में रक दें।
5.
एक पैन में घी गर्म करें। कबाब को फ्राई कर लें।
6.
जब यह एक तरफ से हल्के भूरे रंग के हो जाए, तो पलट दें।
7.
आंच को हल्का कर दें। अच्छी तरह सिक जाने के बाद इन्हें नींबू का रस डालकर सर्व करें।

रेसिपी नोट

अन्य कबाब रेसिपी के लिए इस पर क्लिक करें।

5
Advertisement
Language
Dark / Light mode