Advertisement

काजू की बर्फी रेसिपी (Kaju ki barfi Recipe)

जानिए कैसे बनाएं काजू की बर्फी
Advertisement

काजू की बर्फी रेसिपी : काजू की बर्फी बहुत ही लोकप्रिय मिठाई है दिवाली जैसे बड़े-बड़े त्योहारों में हर घर में आपको काजू की बर्फी देखने को मिलेगी। काजू की बर्फी को काजू कतली भी कहा जाता है। यह एक ऐसी मिठाई है जिसे आप आसानी से घर भी बना सकते हैं।

काजू की बर्फी बनाने के लिए सामग्री : काजू की बर्फी बनाने में आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। इसको बनाने के लिए आपको सिर्फ काजू, दूध और चीनी की जरूरत होती है। आप चाहे तो इसमें इलाइची पाउडर भी डाल सकते हैं।

काजू की बर्फी को कैसे सर्व करें : इसके ऊपर आप चांदी का वर्क लगाकर परोस सकते हैं।

  • कुल समय 55 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 45 मिनट
  • कितने लोगों के लिए10
  • मीडियम

काजू की बर्फी की सामग्री

  • 250 ग्राम काजू
  • 250 ग्राम चीनी
  • 240 ग्राम दूध
  • चांदी का वर्क
  • (बर्फी जमाने के लिए) घी लगा बर्तन

काजू की बर्फी बनाने की वि​धि

1.
सबसे पहले काजू और दूध को एक साख मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
2.
पेस्ट में चीनी डालें. हल्की आंच पर पकाएं। जब चीनी घुल जाए, तो मिक्सचर को एक बार उबाल लें।
3.
मीडियम आंच पर मिक्सचर को चलाते रहे। जब मिक्सचर पैन का किनारा छोड़ने लगे और गूंथे हुए आटे की तरह हो जाए, तो इसे आंच से उतार लें।
4.
घी लगे बर्तन पर निकालें। करीब ¼ और 1/8 मोटे पीस में जमाने के लिए रख दें।
5.
ऊपर से चांदी का वर्क लगाएं। ठंडा होने के लिए रख दें।
6.
डायमंड शेप में काटकर सर्व करें।

रेसिपी नोट

अगर आप काजू बर्फी का स्वाद लम्बे समय तक खाना चाहते हैं तो इसे फ्रिज में रखें, ऐसा करने से आप असे 15 दिनों तक आराम से खा सकते हैं।

Similar Recipes
Language